कोरोनोवायरस काल के समय में : कैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वसई जिल्हा, नालासोपारा(पश्चिम) के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथी औषधि दवा का किया वितरण !

कोरोनोवायरस काल के समय में :
 कैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वसई जिल्हा, नालासोपारा (पश्चिम) के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथी औषधि दवा का किया वितरण !
(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,नालासोपारा( पश्चिम ),
सोपारा उपनगर,आई माता मंदिर सेवा वस्थी, सेवाकार्य 🙏)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , वसई जिल्हा 
नालासोपारा_पश्चिम_नगर
 ( श्रीप्रस्थ उपनगर & सोपारा उपनगर ) , 
 (नगर की सभी शाखाओं सेवाकार्य के अंतर्गत) 
14 जून से 28 जून 2020, 
  सभी शाखाओं से 35 स्वयंसेवको के द्वारा अठारह वस्थी नालासोपारा में आर्सेनिक अल्बम 30(इम्यून बूस्टर) का वितरण किया गया !! जिसमें 65 बिल्डिंग सोसाइटी & काम्प्लेक्स , 4 सेवा वस्थी, 10 फ़ैक्टरी & 2 बैंक में 2864 परिवारों में वितरण किया, कुल 3000 परिवारों में संपर्क हुआ । इस दवा की खुराक कैसे लें, और इसके फायद के बारे में  उनको अच्छी तरह से बताया गया!! 

( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,नालासोपारा ( पश्चिम ), श्रीप्रस्थ उपनगरशनि मंदिर सेवा वस्थी & अयप्पा सेवा वस्थी, सेवाकार्य 🙏 ) 

मन को स्वच्छ रखने का सर्वोत्तम उपाय सेवा करना है। रामायण, महाभारत या गीता हर धार्मिक ग्रंथ में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। प्रकृति का हरेक कार्य परोपकार के लिए होता है। रक्तदान, अन्नदान, श्रमदान एवं शिक्षा दान में संघ के स्वयंसेवक ने समर्पित भाव से सेवा का कार्य किया है। उसी का एक उदाहरण आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण भी है। हम सभी को कोरोना योद्धा होने के साथ स्वदेशी का आग्रही भी बनना होगा, तभी कोरोना हारेगा-देश जीतेगा जैसे भाव को हम सभी पूरा कर पाएंगे।

हमारे स्वयंसेवक समाज के बीच हिम्मत के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं। इस महामारी के समय संघ परिवार ने जरूरतमंदों के लिए अनेक प्रकार से निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य किया है जो सराहनीय है।

( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,नालासोपारा( पश्चिम ),सोपारा उपनगर,नारायण सेवा वस्थी & आई माता मंदिर सेवा वस्थी, सेवाकार्य 🙏)

आयुष मंत्रालय ने दी है सलाह , कोई भी बीमारी इंसान पर तभी हावी होती है, जब उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है। जब तक दवाई और वैक्सीन नहीं ईजाद नहीं हो जाती है तब तक कोरोना से बचाव के लिए हमारी पुरातन चिकित्सा पद्धितयों के मूल मंत्र पर अमल किया जा सकता है।


  ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,नालासोपारा( पश्चिम ) श्रीप्रस्थ उपनगर & सोपारा उपनगर , 65 बिल्डिंग सोसाइटी & काम्प्लेक्स सेवाकार्य ) 

तीन दिन का कोर्स :
 कोरोना से बचाएगी अर्सेनिक अल्बम 30 आयुष
 मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए तीन दिन का  कोर्स किया जा सकता है। कोर्स पूरा होने के बाद कोरोना संक्रमण के खतरे से बच सकते हैं। हर पंद्रह दिन के बाद तीन दिन यह दवाई ले सकते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।



( RSS नल्लासोपारा नगर, वसई जिला, होम्योपैथिक दवा 'आर्सेनिकम एल्बम 30' (इम्युनिटी बूस्टर) 25 स्वयंसेवकों ने 6 लाख से अधिक गोलियां 10100 (आधी ड्रामा की बोतलें ) में भरने और पैकेजिंग किया ! ) 
1(आधी ड्रामा की बोतलें  ) = 60 गोलियां 
स्थान: आई माता मंदिर

ऐसे करें उपयोग : 
सुबह  ब्रश किए खाली पेट अर्सेनल अल्बम 30 की तीन
गोली जीभ के नीचे रख लें। दस साल से ऊपर के बच्चों को दो गोली दी जा सकती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को एक गोली दी जा सकती है ! इसके बाद आधे घंटे तक कुछ खाएं-पीएं नहीं। हर पंद्रह दिन के बाद तीन दिन यह डोज लेनी है। आर्सेनिक अलबम-30, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है यह दवा !


💓 सेवा_परमो_धर्म:🕉️🚩🙏🙏


 SantoshKumar B Pandey at 7.28PM.

Comments

Popular posts from this blog

RSS - Shakha , Varshikotsava & Sangh festivals (Utsav's)

कोरोनोवायरस काल के समय में : कैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,वसई जिल्हा, नालासोपारा(पश्चिम ) के स्वयंसेवकों ने इस देश की सेवा में आत्मसमर्पण करते हैं !

💞🕉🚩 मंदिर स्वच्छता सेवा : हम संकल्पित हैं की पूरे देश में घूम घूम कर हिन्दुओं में यही भावना जगायेंगे, अपने धर्म, संस्कार, संस्कृति पर जागरण करेंगे और गर्व करेंगे !