रक्षाबंधन उत्सव ये समरसता और संकल्प का उत्सव है !
नमस्कार, सभी स्वयंसेवकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षाबंधन उत्सव ये समरसता का उत्सव है। हम सभी एक ही समाज के अंग है, हम सभी एक दूजे का हाथ पकड़कर आगे चलने के लिए कटिबद्ध है। रक्षाबंधन उत्सव ये संकल्प है के हम अपने धर्म, राष्ट्र की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है और सभी समाज बंधुओ को आत्मीय भाव से एक दूजे के लिए अडिग स्तंभ के समान खड़ा रहेने का संदेश देता है। आज के परिस्थिति ने समाज के भिन्न भिन्न अंगो ने जो आगे आकर कार्य किया है ये हमारे रक्षाबंधन के अटूट बंधन का साक्षी है। इसी भाव से ओतप्रोत हम देश के प्रति अपनी निष्ठा समर्पित करते रहेंगे। आपको और आपके परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🚩🚩🚩🚩 आपका, नगर सेवा प्रमुख ( संतोषकुमार. बी. पांडेय ) रक्षा बंधन सन्देश : "इस भूमि में अति प्राचीन काल से सम्पूर्ण समाज को विराट पुरुष के रूप में हमारे सामने रखा गया . प्रत्येक व्यक्ति उस विराट शरीर का एक छोटा सा अंश है . मनुष्य का शरीर छोटी छोटी अगणित जीवपेशियों से बना है. उन अवयवों को एक सूत्र में परिचालित करने वाली एक चैतन्यशक्ति शरीर की अस्मिता है....