*भीषण गर्मी के बीच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है संघ के स्वयंसेवक*
*भीषण गर्मी के बीच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है संघ के स्वयंसेवक*
मालवा प्रांत के 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन सरदार पटेल हाई स्कूल पाटीदार धर्मशाला में दिनांक 24 मई से 14 जून तक चल रहा है।
मालवा प्रांत के प्रथम वर्ष विद्यार्थी वर्ग में 7 विभाग के 28 जिलों के 175 स्थान से 277 स्वयंसेवक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विद्यालयीन विद्यार्थी , 169 महाविद्यालय विद्यार्थी 108 को 35 प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
*यह रहती है स्वयंसेवको कि दिनचर्या*
वर्ग में प्रातः 4 .15 जागरण से स्वयंसेवको कि दिनचर्या प्रारंभ होती है, और रात्रि 10.15 पर समाप्त होती है।
*वर्ग में दिया जा रहा प्रशिक्षण* -
वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक, व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ साथ सेवा , प्रचार, संपर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
*शारीरिक प्रशिक्षण*-
दो समय प्रातः और सायं संघस्थान पर 4 घण्टे स्वयंसेवक शारीरिक के विषय ,योगासन, निःयुध्द, दण्ड, खेल , समता , व्यायामयोग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
*बौद्धिक प्रशिक्षण*- बौद्धिक विषय चर्चा , संवाद, अभ्यास कालांश, बौद्धिक सत्र के माध्यम से संघ कार्य करने, विभिन्न प्रशिक्षण के साथ साथ केन्द्रीय अधिकारी, क्षेत्रिय अधिकारी एवं प्रांतीय अधिकारी आकर विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवको का प्रबोधन कर रहे हैं।
*प्रचार प्रशिक्षण* - प्रचार विभाग प्रिंटमीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मिडिया, कि उपयोगिता और उसका केसे उपयोग करें इसको लेकर स्वयंसेवको का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
*वर्ग में प्रचार की दीवार*- बनाई गई है जिसमें प्रचार संबंधित विभिन्न जानकारी प्रतिदिन लगाई जाती हैं। बोर्ड पर स्वयंसेवको को प्रतिदिन के समाचार मिले इसलिए मुख्य समाचार का लेखन किया जाता हैं।
*संपर्क प्रशिक्षण* - संपर्क की दृष्टि से स्वयंसेवको को संपर्क विभाग क्या है ? उसका संगठन की दृष्टि से उपयोग और उसका प्रशिक्षण केसे करें यहा भी सिखाया गया।
*सेवा प्रशिक्षण*- स्वयंसेवको में सेवाभाव जगाने कि दृष्टि से प्रतिदिन श्रमसाधना और विभिन्न प्रदर्शनी के माध्यम से प्रशिक्षण सेवा भाव जागृत किया जा रहा है साथ हि सेवाकार्य केसे करें, कहा करें , कब करें इसका भी चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक शिक्षार्थीयो को वर्ग में एक-एक पौधे दिए गये है जो वर्ग समाप्त होने पर वह पौधा अपने स्थान पर ले जाऐंगे।
*झलकियां -*
*श्रमसाधना* स्वयंसेवको में सेवा भाव के जागरण हेतु प्रतिदिन एक श्रमसाधना का कालांश होता है, जिसमें परिसर स्वच्छ्ता , शौचालय मैदान स्वच्छ्ता का कार्य स्वयंसेवक मिलकर करते है।
*गढकालीका टेकरी कि स्वच्छ्ता में लगे स्वयंसेवक*-
धार नगर के प्रमुख मंदिर गढकालीका मंदिर कि पहाड़ी पर पहुच स्वयंसेवक ने पोलीथिन, कचरा, पत्थर हटायें और वहा कि स्वच्छ्ता कर पहाड़ी को स्वच्छ किया।
*मातृहस्त भोजन* -
धार नगर के 130 परिवार, परिवार का भोजन व वर्ग के शिक्षार्थीयो के लिए भोजन लेकर आये एवं सभी के साथ भोजन किया और स्वयंसेवको से परिचय और उनके अनुभव से अभिभूत हुवे, वर्ग के शिक्षार्थीयो ने पर्यावरण का संदेश दिया व आने वाले सभी परिवार को नीम के पौधे वितरण किए।
*ग्रामदर्शन* - धार जिले 50 ग्रामो में ग्रामानुभव के लिये स्वयंसेवक जाकर ग्राम व्यवस्था को समझेंगे और ग्राम में रहकर वहा के जनजीवन वहा कि व्यवस्था और ग्राम में होने वाले उत्सव और परंपराओं को जानेंगे।
*प्रकट कार्यक्रम* -






Comments