Posts

स्वयंसेवकत्व का भाव हम सभी मे प्रबल ऊर्जा के रूप संचारित रहे ऐसे गुणों को आत्मसात करे।

Image
हम सभी स्वयंसेवक बहुत भाग्यशाली है जो हम प्रत्यक्ष अनुभव शाखा की बदौलत कर पाते है, हम जिस संघठन के घटक स्वरूप अपना समर्पण भाव आत्मीयता से देने के लिये प्रयासरत रहते है। यह सब उन श्रेष्ठ जनों के संघ के प्रति समर्पण भाव  का ही परिणाम है, उनकी ऊर्जा हमें प्रेरित करती रहती है। हमारी पूर्ण जिमेदारी है उन सभी वरिष्ठजनों के विशुद्ध प्रेम ,समर्पण, सामाजिक आत्मीयता को धरोहर स्वरूप हम सभी निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ानी है। सज्जन शक्ति आत्मीयता से संघ कार्य मे जुड़ती जाए। हम सभी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन संघ के प्रति श्रद्धा भाव से निभाते जाए। सब कार्य आसान है।      स्वयंसेवकत्व  का भाव हम सभी मे प्रबल ऊर्जा के रूप  संचारित रहे ऐसे गुणों को आत्मसात करे। संघे शक्ति कलियुगे *पहला गुण-सेवा भाव* सेवा भाव का होना चाहिये. कार्य तो हर कोई करता है, भोजन करना, स्नान करना आदि सब अपने लोग अपने काम करते है, उन्होंने पूछा, लेकिन क्या ये सब कार्यकर्ता हो गये ? दूसरों के लिये निष्ठापूर्वक स्वयं अपनी सुविधा को छोड़कर भी काम करने की भावना कार्यकर्ता में होनी चाहिये. *दूसरा गुण-सहिष्णुत...

परमपूज्यनीय श्री गुरूजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर : एक नए युग के पथप्रदर्शक ( पायनियर ) !

Image
परमपूज्यनीय श्री गुरूजी ने कहा :           सबसे पहला कर्तव्य है जिस देश को अनंतकाल से हमने अपनी पवित्र मातृभूमि माना है, उसके लिये ज्वलन्त भक्ति-भावना का आविर्भाव। द्वितीय है साहचर्य एवं भ्रातृत्व भावना, जिसका जन्म इस अनुभूति के साथ होता है कि हम एक ही महान माता के पुत्र हैं। तृतीय है, राष्ट्र-जीवन की समान धारा की उत्कट चेतना जो समान संस्कृति एवं समान पैतृक दाय, समान इतिहास, समान परम्पराओं, समान आदर्शों एवं आकांक्षाओं से उत्पन्न होती है। जीवन के मूल्यों की यह त्रिगुणात्मक मूर्ति एक शब्द में हिंदू राष्ट्रीयता है जो राष्ट्र-मन्दिर के निर्माण के लिये आधार बनती है। श्रीगुरू जी मातृशक्ति कहते है, वे विवाहित न थे किन्‍तु विवाह विरोधी न थे वे कहते है कि -- '' हम सबके अन्‍दर एक ही परमतत्‍व है विद्यामान है, जो हमें आपस मे जोड़ने का आधार प्रदान करता है, हमारे दर्शन मे उसे आत्‍मा कहा गया है। हम एक दूसरे के साथ जो प्रेम औरसेवा का व्‍यवहार करते है वह वा‍ह्य सम्‍बन्‍धों पर आधारित नही है।'' याज्ञवल्‍क्‍य ने मैत्रेयी से यही कहा है - ''ओ मैत्रियि, पत्‍नी पति से इस लिये प...

Rastriya SwayamSevak Sangh (RSS) Shishaka Varg ( Rss Training camp )

Image
Rastriya SwayamSevak Sangh (RSS) Shishaka Varg ( Rss Training camp )     ये वर्ग बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्वयंसेवकों को संघ की जानकारी तो देते ही हैं साथ-साथ समाज, राष्ट्र और धर्म की शिक्षा भी देते हैं। ये निम्न प्रकार के होते हैं: दीपावली वर्ग - ये वर्ग तीन दिनों का होता है। ये वर्ग तालुका या नगर स्तर पर आयोजित किया जाता है। ये हर साल दीपावली के आस पास आयोजित होता है। शीत शिविर या (हेमंत शिविर) - ये वर्ग तीन दिनों का होता है, जो जिला या विभाग स्तर पर आयोजित किया जाता है। ये हर साल दिसंबर में आयोजित होता है। निवासी वर्ग - ये वर्ग शाम से सुबह तक होता है। ये वर्ग हर महीने होता है। ये वर्ग शाखा, नगर या तालुका द्वारा आयोजित होता है। संघ शिक्षा वर्ग -  प्राथमिक वर्ग, प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष  - कुल चार प्रकार के संघ शिक्षा वर्ग होते हैं।  "प्राथमिक वर्ग" एक सप्ताह का होता है,  "प्रथम" और "द्वितीय वर्ग" २०-२० दिन के होते हैं, जबकि "तृतीय वर्ग" 25 दिनों का होता है।  "प्राथमिक वर्ग" का आयोज...

शाखा में दंड प्रयोग & दंड युद्ध : दंड प्रहार से चित्त की एकाग्रता और बनी रहती है स्फूर्ति !

Image
महाराणा प्रताप की बाजुओं में इतना दम था कि उन्होंने तलवार के एक ही वार से बहलोल खान को जिरह-बख्तर, घोड़े सहित काट डाला। रानी दुर्गावती युद्ध के मैदान में घोड़े की लगाम मुँह में थाम कर दोनों हाथों में तलवार लेकर उतरी थीं और शत्रुओं  को नाकों चने चबवा दिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी तलवार के बल पर आदिलशाही और मुगलशाही से टक्कर लेते हुए हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की थी। हम उन्हीं महान पूर्वजों के वंशज हैं। हमारी भुजाओं में वैसा ही बल चिर स्थाई रहे, हम क्षमतावान बने रहें, इसके लिए संघ ने कुछ वर्षों से अनूठा प्रयत्न प्रारंभ किया है:- प्रहार महायज्ञ 16.12.1971 को भारत की पराक्रमी सेना ने पाकिस्तान की सेना के 97,368 सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश कर दिया था। इतिहास का यह एक बिरला ही उदाहरण है। इस गौरवशाली दिवस पर  स्वयंसेवकों के बल और सामर्थ्य में वृद्धि तथा उनमें विजिगीषु वृत्ति उत्पन्न करने के उद्देश्य से संघ प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को  प्रहार महायज्ञ का आयोजन करता है। आइए उस दिन अपनी शाखा पर दंड लेकर अधिकतम प्रहार लगाएँ और इस महायज्ञ में अपनी आहु...

Sangh RSS Ghosh ( RSS Musical Band ) Vandana 🚩🕉️🎺🎷📯🥁🎼🎶💟🙏

Image
 Param Punjya Shri Dr. Mohan Bhagwatji, Sarsanghchalak of Rashtriya Swayamsevak Sangh, said that Bharatiya music draws the world towards truth, compassion and divinity. The world over, music is viewed as a source of entertainment, whereas in our country, the established tradition is that music is understood as a means to truth, compassion and divinity.  It was because of the special quality of our music, that it was included as an integral part in the methods and activities of the Sangh, from the early years of the formation of the Sangh. Collective listening and performance of music creates Sanskaras. The cultivation of a shared musical note produces a collective Sanskara and harmony in the society. Through music sangh aims to unite the entire society. This is our integral duty, not just a favour that we are doing from a superficially cultivated benevolence. The instrumentalist receives no compensation for his efforts. These swayamsevaks come from diverse age grou...

#_गृहस्थ_प्रचारक_भैया_जी_दाणी_#

Image
#_गृहस्थ_प्रचारक_भैया_जी_दाणी_ # आज आपका अवतरण दिवस हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परम्परा में प्रचारक अविवाहित रहकर काम करते हैं; पर कुछ अपवाद भी होते हैं। ऐसे गृहस्थ प्रचारकों की परम्परा के जनक प्रभाकर बलवन्त दाणी का जन्म 9 अक्तूबर, 1907 को उमरेड, नागपुर में हुआ था। आगे चलकर ये भैया जी दाणी के नाम से प्रसिद्ध हुए। ये अत्यन्त सम्पन्न पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता श्री बापू जी लोकमान्य तिलक के भक्त थे। अतः घर से ही देशप्रेम के बीज उनके मन में पड़ गये थे, जो आगे चलकर डा. हेडगेवार के सम्पर्क में आकर पल्लवित पुष्पित हुए।  भैया जी ने मैट्रिक तक पढ़ाई नागपुर में की। इसके बाद डा0 हेडगेवार ने उन्हें पढ़ने के लिए काशी भिजवा दिया। वहाँ उन्होंने शाखा की स्थापना की। नागपुर के बाहर किसी अन्य प्रान्त में खुलने वाली यह पहली शाखा थी। इसी शाखा में काशी विश्वविद्यालय में प्राध्यापक श्री माधव सदाशिव गोलवलकर (श्री गुरुजी) भी आये, जो डा. हेडगेवार के देहान्त के बाद सरसंघचालक बने।  काशी से लौटकर भैया जी ने नागपुर में वकालत की पढ़ाई की; पर संघ कार्य तथा घरेलू खेतीबाड़ी की देख...

" राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ "

Image
संघ ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) :- 1. यह सुनिश्चित है कि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति में साहस के साथ अपना मार्ग निकालते हुए, सब प्रकार के संकटों को कुचलते हुए तथा उनकी परवाह न करते हुए, संघ अपने विशिष्ट मार्ग से निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रेसर रहेगा। हम पर जितने आघात होंगे उतनी ही अधिक शक्ति से रबर की गेंद के समान उछल कर ऊपर ही उठेंगे। हमारी शक्ति अबाधित रूप से बढ़ती ही जायेगी और एक दिन वह सारे राष्ट्र में व्याप्त हो जायेगी। 2. स्वराज्य-प्राप्ति एक घटना है, क्रिया है। स्वतंत्र समाज-जीवन सुरक्षित और संपन्न रखना चिरंतन महत्व का प्रश्न है। उसके लिये राष्ट्र सदैव सिध्द रहना चाहिए। वह सिध्दता रहने के लिये राष्ट्र-जीवन में से हानिकारक अवगुण मिटाकर सुसूत्र, सामर्थ्यशाली समाज-जीवन निर्माण करने की दृष्टि से अपना कार्य खड़ा किया गया है। हिंदू-राष्ट्र-जीवन की कल्पना निर्भयपूर्वक सामने रखकर उसकी गौरववृध्दि के लिये सारा समाज एकसूत्र में संगठित करने का कार्य अपने सामने है। इसलिये संघ के नाम सहित प्रत्येक बात का सूक्ष्मता से विचार कर कार्य की रचना की गई है। 3. समष्टि-जीवन की भावन...